उज्जैन में चाइना डोर पर पुलिस की दूरबीन से नजर:पतंग उड़ाई तो पकडे़ जाएंगे, लगातार लोगों के घायल होने क बाद दिखाई सख्ती

उज्जैन पुलिस ने चाइना मांझे से लगातार गला कटने की घटना से सबक लेते हुए प्रतिबंधित चाइना डोर का उपयोग करने वालों पर दूरबीन से नजर रखना शुरू कर दी है। इससे पहले पुलिस बीते दो दिन से लगातार कार्यवाही कर चाइना डोर बेचने वालो को पकड़कर उनके खिलाफ कार्यवाही कर चुकी है। पुलिस अब उपयोग करने वालो पर भी प्रभावी कार्रवाई करने जा रही है। थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइना डोर के उपयोग पर रोक लगाने के लिए बुधवार को के लिए विशेष निगरानी एवं जांच अभियान में दूरबीन का सहारा लिया गया। थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया- चाइना डोर का उपयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए दूरबीन (बाइना कुलर) के माध्यम से छतों, खुले मैदानों एवं पतंग उड़ाने वाले संभावित स्थानों पर जांच की। सतर्क दृष्टि बनाए रखी। अभियान का उद्देश्य न केवल प्रतिबंधित चाइना डोर का उपयोग करने वालों पर निगरानी रखना था, बल्कि इससे होने वाले जानलेवा हादसों को समय रहते रोकना भी था। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रतिबंधित चाइना डोर के निर्माण, विक्रय एवं उपयोग में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *