शिक्षक संगठनों ने बीईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप:मंडला कलेक्टर से की शिकायत, हटाने की मांग; समाधान मिलने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

मंडला के बिछिया जनपद में पदस्थ प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कुलदीप कठल को हटाने की मांग को लेकर शिक्षक संगठनों ने प्रदर्शन किया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के नेतृत्व में बिछिया जनपद के शिक्षक मंडला जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बीईओ को तत्काल हटाने की मांग की। पद के गलत इस्तेमाल और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सोनी ने बताया कि प्रभारी बीईओ कुलदीप कठल की कार्यप्रणाली से शिक्षक वर्ग लंबे समय से असंतुष्ट है। ज्ञापन में उन पर पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिक्षकों का आरोप है कि क्रमोन्नति, एरियर भुगतान, मातृत्व अवकाश, सामान्य अवकाश, स्थानांतरित शिक्षकों को रिलीव करने, छात्रावास अधीक्षकों से संबंधित कार्यों और ऑडिट के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। वैधानिक भुगतान के एवज में कमीशन मांगने का आरोप शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों से भी उनके वैधानिक भुगतान के एवज में कमीशन मांगा जाता है। इसके अलावा, कार्यालय में कोई भी कार्य नियमित और व्यवस्थित रूप से नहीं हो रहा है। जब शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंचते हैं, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। तय समय सीमा में मांगे पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी संघ ने बताया कि प्रभारी बीईओ कुलदीप कठल के पास एक साथ सीएम राइज घुटास (विकासखंड मवई), विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिछिया और डीपीसी मंडला के तीन प्रभार हैं। अत्यधिक प्रभार होने के कारण कर्मचारियों और शिक्षकों के कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं, जिससे वे लगातार परेशान हैं। कई प्रकरण लंबे समय से कार्यालय में लंबित पड़े हैं। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *