भरतपुर पुलिस ने ढाई महीने में 69 लाख 5 हजार 5 सौ 38 रुपये रुपए ठगने से बचाए। अलग-अलग लोगों से साइबर ठगों ने इतनी बड़ी रकम ठगी थी। इससे पहले यह रकम साइबर ठगों के खाते में जाती उससे पहले पुलिस ने इतनी बड़ी रकम को होल्ड करवा दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिर्राज प्रसाद मीणा ने बताया कि पिछले 48 घंटों में भरतपुर के अभय कमांड सेंटर संचालित 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कई शिकायतें प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने 5 लाख 2 हजार 180 रुपयों को होल्ड करवाया। यह रकम साइबर ठगों के खाते में जा रही थी लेकिन, समय पर शिकायत मिलने के बाद लोगों को ठगने से बचाया जा सका। जैसे ही लोगों की शिकायतें मिली तो, तुरंत संबंधित बैंक के नोडल ऑफिसर से संपर्क किया गया। जिसके बाद शिकायतों के आधार पर 5 लाख 2 हजार 180 रुपयों को होल्ड करवाया जा सका। पिछले ढाई महीने में 69 लाख 5 हजार 5 सौ 38 रुपये होल्ड करवाए गए हैं नहीं तो, साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर इतनी बड़ी रकम ठग जाते।


