भास्कर न्यूज| भरतपुर राज्य सरकार के बेमिसाल दो वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय सुशासन पखवाडा के तहत स्वच्छता अभियान सम्पूर्ण राजस्थान में चलाया गया। जिसके तहत बुधवार को जिला प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी, जिला संगठन प्रभारी नरेश बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र गोयल एवं मनोज भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष गौरव सरपंच, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन रारह, जिला प्रवक्ता डॉ. वीरेन्द्र पचौरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


