शैक्षणिक उत्कृष्टता और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने को मंथन

सिटी रिपोर्टर }जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में संवादात्मक मंथन सत्र आयोजित हुआ, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता और स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों को ऊंचा उठाने पर चर्चा हुई। चांसलर डॉ. संदीप बक्शी ने कहा कि प्रगति आत्मचिंतन, नवाचार और नवीनीकरण से संभव है। जब शिक्षक स्वयं को सवालों के दायरे में रखते हुए नए प्रयोग करते हैं, तभी संस्थान वैश्विक मानकों तक पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि जेएनयू हॉस्पिटल में हुए विकास कार्यों ने इसे देश के अग्रणी शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित किया है। हाल ही में उन्हें ‘प्रभावशाली यूनिवर्सिटी चांसलर’ कैटेगरी में सम्मानित किया गया। डॉ. बक्शी ने नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये के विशेष अनुदान की घोषणा की। साथ ही 20 करोड़ रुपए मेडिकल इक्विपमेंट और 2.5 करोड़ रुपए फैकल्टी डवलपमेंट के लिए आवंटित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *