उदयपुर में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, धूप बेअसर:सुबह के समय देर तक छाया हुआ था कोहरा, कुछ निजी स्कूलों ने समय बढ़ाया

उदयपुर में इन दिनों ठिठुरन भरी हवाओं का दौर जारी है। सुबह से हल्की धूप खिली हुई है लेकिन दिनभर शीतलहर के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ था जो धूप निकलने के बाद धीरे-धीरे कम होता गया। लेकिन ठंडी हवाओं का प्रभाव कम नहीं हुआ। वहीं, हाईवे और गांव-कस्बों में सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। दिनभर ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। दिन में धूप बेअसर है और गलन से लोग परेशान है। सर्दी के बढ़ते प्रकोप से शहर के कुछ निजी स्कूलों ने छोटे बच्चों के लिए सुबह के समय में बदलाव करते हुए आधे से एक घंटे बढ़ा दिया है। सुबह फतहसागर, गुलाबबाग आदि जगहों पर मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोग ऊनी स्वेटर, जैकेट से सर्दी का बचाव करते दिखे। 15 जनवरी तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो 15 जनवरी से एक बार फिर राजस्थान में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होने का आॅरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी है। आज मंगलवार सुबह 7 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में रात का तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन का तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *