खंडवा ASP राजेश रघुवंशी बने IPS:SP ने कंधे पर लगाया बैज; MP के 3 और अफसरों का भी हुआ प्रमोशन

खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी को उनकी 27 साल की सेवाओं का बड़ा इनाम मिला है। उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में पदोन्नति मिल गई है। भारत सरकार ने 24 दिसंबर 2025 को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। इस खबर के बाद पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। रघुवंशी 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वे पिछले 27 सालों से मध्य प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें साल 2013 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर प्रमोट किया गया था और अब वे आईपीएस अधिकारी बन गए हैं। SP ने कंधे पर लगाया बैज, दी बधाई प्रमोशन की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज कुमार राय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारनेकर ने राजेश रघुवंशी के कंधे पर आईपीएस का बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान साथी अधिकारियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल सिंह चौहान और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। MP के 3 और अफसर बने IPS राजेश रघुवंशी के अलावा मध्य प्रदेश के तीन अन्य पुलिस अधिकारियों को भी आईपीएस अवॉर्ड हुआ है। इनमें विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन और आशीष खरे शामिल हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये सभी अधिकारी एक साल के लिए परिवीक्षा अवधि में रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *