छिंदवाड़ा में जन्मदिन पर तलवार से केक काटने वाले गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट, मर्डर और मारपीट के पहले से दर्ज हैं केस

छिंदवाड़ा में जन्मदिन पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। दैनिक भास्कर डिजिटल पर 21 दिसंबर को खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर सीधा जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से वह तलवार भी जब्त कर ली है, जिससे वह केक काट रहा था। मामला कुंडीपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को खबर के माध्यम से पता चला था कि एक युवक ने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इससे लोगों में भय का माहौल बन रहा था। इंडस्ट्रियल एरिया से दबोचा, तलवार भी मिली सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेंद्र भगत और धरमटेकरी चौकी प्रभारी अविनाश पारधी की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने ग्राम लेहगदुआ स्थित स्टील फैक्ट्री के सामने इंडस्ट्रियल एरिया से आरोपी सुमित उर्फ चूहा मालवीय (20) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे की धारदार तलवार बरामद हुई। आरोपी रामबाग इलाके का रहने वाला है। आदतन अपराधी है, हत्या का केस भी दर्ज पुलिस जांच में सामने आया कि ‘चूहा’ यानी सुमित मालवीय आदतन अपराधी है। उस पर साल 2019 में हत्या (धारा 302), 2020 में मारपीट व आर्म्स एक्ट और 2023 में भी मारपीट के केस दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *