हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है। शिव मंदिर सिनेमा के पास स्थित चौधरी फर्टिलाइजर्स के सामने से 2 दिसंबर को एक बाइक चोरी हो गई थी। इस संबंध में परिवादी लखन सोनी निवासी भट्ठा कॉलोनी ने बुधवार 24 दिसंबर देर शाम जंक्शन थाने में FIR दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार, बाइक 2 दिसंबर को चोरी हुई थी, लेकिन उन्होंने पहले अपने स्तर पर उसे ढूंढने का प्रयास किया। कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
जंक्शन पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच का जिम्मा ASI निक्कूराम को सौंपा गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


