रंग-बिरंगी पतंगों से सजा दिखा आसमान:धूमधाम से मनाया जा रहा मकर-संक्रांति पर्व, शिवालय में फूलों से बनाई पतंग

जालोर सहित जिलेभर में मकर संक्रांति का पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है। मंगलवार सुबह लोगों ने मंदिरों में दर्शन किए और दान पुण्य करने के बाद पतंगबाजी का आनंद लिया। दोपहर में लोग छतों पर पतंगबाजी कर रहे हैं। पर्व पर महिलाओं ने पकवान का भगवान सूर्य को भोग लगाया। मंदिर में पूजा पाठ किया। तिल से बने पकवान व अन्य सामग्री का वितरण किया। गोशालाओं में हरा चारा डाला और दान किया।। शहर के भैरूनाथ अखाड़े में स्थित जालंधर नाथ जी महाराज के मंदिर व शिवालय को रंग बिरंगी पतंगों व फूलों से सजाया गया। सुबह शाम 2-2 घंटे पतंगबाजी पर पाबंदी जालोर जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे ने पक्षियों की सुरक्षा को देखते हुए सुबह 6 से 8 बजे व 5 से 7 बजे तक पतंग बाजी पर पाबंदी रखी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *