नगर के जीवी पाइंट का निरीक्षण कर सफाई करें

भास्कर न्यूज | गंडई पंडरिया नगर के सभी जगहों को निरीक्षण कर सफाई करने दिए निर्देश। नगरीय प्रशासन मंत्री व उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अविनाश देवांगन, उप अभियंता लोकेश शर्मा ने सुबह दौरा कर समस्त वार्डों का निरीक्षण किया। इसमें नगर के सभी जीवी पाइंट (नुक्कड़) को चयन कर सफाई करने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को नगर की साफ सफाई व्यवस्था के साथ विकास कार्य व जन सुविधा विकसित करने कहा गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग दिलाने सीएमओ देवांगन लगातार प्रयासरत हैं। इस संबंध में आम जनता से फीडबैक भी ले रहे हैं। लोगों से सूखा व गीला कचरा अलग-अलग लेने, सफाई कर्मियों को समझाइश भी दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *