पंजाब सरकार ने जगराओं के निवासियों को लोहड़ी पर एक बड़ा तोहफा दिया है। शहर में 1.38 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया ‘लाला लाजपत राय कम्युनिटी सेंटर’ अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित इस भव्य भवन को लोहड़ी के अवसर पर नगर कौंसिल को सौंप दिया है। भोजन तैयार करने के लिए शेड शामिल यह सेंटर स्थानीय लोगों की विभिन्न सामाजिक जरूरतों को पूरा करेगा। 70 फीट लंबे और 40 फीट चौड़े इस भवन में एक विशाल हॉल है, जिसमें 20×12 फीट का मंच बनाया गया है। विवाह समारोह के लिए एक विशेष अतिथि कक्ष की व्यवस्था की गई है, जो दुल्हन के लिए तैयार किया गया है। सुविधाओं में एक आधुनिक बाथरूम, खाद्य सामग्री और बर्तन रखने के लिए अलग कमरा तथा भोजन तैयार करने के लिए एक शेड शामिल है। विशेष समारोह के साथ होगा उद्घाटन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए एक बड़ा जनरेटर भी लगाया जा रहा है। शहर के निवासी अब नगर कौंसिल से संपर्क कर विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम या अन्य आयोजनों के लिए इस भवन का उपयोग कर सकेंगे। जल्द ही पंजाब सरकार एक विशेष समारोह के साथ इस सुविधा का औपचारिक उद्घाटन करेगी।


