कपूरथला जेल से मिले मोबाइल और चाकू:150 पुलिस कर्मियों की टीम ने की चेकिंग, एसएसपी गौरव तुरा रहे शामिल

पंजाब के कपूरथला की मॉडर्न जेल में आज सुबह एसएसपी गौरव तुरा के नेतृत्व में एक बड़ा सर्च अभियान चलाया गया। अभियान में 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें 2 पुलिस कप्तान, 4 उप पुलिस कप्तान, 8 मुख्य पुलिस अधिकारी और 3 यूनिट प्रभारी शामिल रहे। लोहे और लकड़ी की राड भी बरामद जेल की अचानक चेकिंग में कई प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गईं। इनमें एक मोबाइल, एक लोहे का चाकू, 4 करद, 3 छोटी सुइयां, ढाई फीट लंबी एक पाइप रॉड और इतनी ही लंबी एक लकड़ी की रॉड शामिल हैं। पुलिस ने बरामद की गई सभी वस्तुओं के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध गतिविधियों पर अंकुश एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि जेल में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस तरह के अचानक निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। यह कार्रवाई जेल सुरक्षा को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *