चोरी की बाइक और तलवार के साथ पकड़ाया युवक:कटनी के ट्रांसपोर्ट नगर से कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी के कुठला थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे तालाब के पास से पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक और तलवार सहित पकड़ा है। मंगलवार को आरोपी युवक बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि मुखबिर सूचना मिली थी कि एक युवक तलवार लिए चोरी की बाइक से घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे तालाब के पास पहुंची। पुलिस को देखकर युवक घबराकर भागने लगा, तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी युवक से पुलिस ने धारदार हथियार तलवार और चोरी की बाइक को जब्त कर लिया है। मैहर का रहने वाला है युवक आरोपी युवक मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र झुकेही गांव निवासी राहुल पिता संतोष भूमिया (20) है। कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि आरोपी युवक ने कोतवाली थाना क्षेत्र के आधारकाप निवासी दीपक त्रिपाठी की बाइक चाका के पास से 10 जनवरी को चोरी की थी। जिसकी रिपोर्ट थाने में 11 जनवरी को दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चोरी को पकड़ लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *