मऊगंज जिले के नईगढ़ी इलाके में चोरों ने एक गरीब मजदूर की बकरियां चुरा ली। इस चोरी से परिवार की कमाई का जरिया छिन गया है। यह मामला ग्राम डिल्हा का है। यहां रहने वाले 60 साल के रामसिया कोल ने बुधवार की शाम अपनी 7 बकरियों को घर के पास बने एक कमरे में बांधा और दरवाजा बंद कर दूसरे मकान में सोने चले गए। आधी रात को चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और 5 बकरियां लेकर भाग निकले। मजदूर का एकमात्र सहारा थीं बकरियां पीड़ित रामसिया मजदूरी करके अपना घर चलाते हैं। उनके लिए ये बकरियां ही रोजी-रोटी का मुख्य सहारा थीं। बकरियों के शोर मचाने पर जब रामसिया बाहर आए, तब तक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर गायब हो चुके थे। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वहां केवल 2 बकरियां बची थीं और बाकी गायब थीं। पुलिस कर रही है तलाश घटना के बाद पीड़ित ने नईगढ़ी थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी रामकुमार भास्कर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


