साइबर ठगी का नया तरीका, जंगल से 3 अपराधी गिरफ्तार:कैशबैक के झांसे में फोन पे यूजर्स को बनाते थे शिकार, 6 मोबाइल और 8 सिम जब्त

जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आमझरिया के जंगल से पकड़े गए इन अपराधियों के पास से 6 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। एसपी एहतेशाम बकारीब के अनुसार, बिंदापाथर और बगडेहरी थाना क्षेत्र में साइबर अपराध की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। डीएसपी चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर मुल्ताजिम अंसारी, जैनुल अंसारी और लालू अंसारी को गिरफ्तार किया। अपराधियों का मोडस ऑपरेंडी बेहद चालाक था। ये फोन पे और मैजिक पे जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के यूजर्स को कैशबैक का लालच देकर फंसाते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति उनके भेजे लिंक पर लॉग इन करता, उसके खाते से पैसे ट्रांसफर हो जाते थे। इन अपराधियों ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *