क्रिसमस से शुरू हुए वेकेशन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में भारी उमड़ पड़ी। छुट्टियों के पहले ही दिन गुरुवार को मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगना शुरू हाे गई। सुबह भस्म आरती से दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ जो रात शयन आरती तक रहेगा। दोपहर चार बजे तक 1 लाख श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन का लाभ लिया। मंदिर समिति के मुताबिक रात 10 बजे तक करीब 1.20 लाख श्रद्धालुओं के महाकाल मंदिर पहुंचने की उम्मीद है। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति ने पहले से श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के व्यवस्थाओं के लिए 5 जनवरी तक विशेष प्लान तैयार किया था। जो आज से लागू हो गया।
आम दर्शनार्थियों को मानसरोवर द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है। यहां से श्रद्धालु बैरिकेड्स से होते हुए टनल में प्रवेश कर गणेश मंडपम् तक पहुंच रहे हैं। दर्शन के बाद उन्हें बड़ा गणेश मंदिर की ओर बने निर्गम मार्ग से बाहर निकाला जा रहा है।
शीघ्र दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 250 रुपए की रसीद वाले शीघ्र दर्शन करने वाले श्रद्धालु बड़ा गणेश मंदिर से होते हुए यहीं पर मोबाइल और जूता-चप्पल रखकर बैरिकेड्स के जरिए सीधे टनल से होकर गणेश मंडपम् की लाइन नंबर-1 से दर्शन कर रहे हैं। कई जगह लगा जाम
देश बाहर से महाकाल मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते बेगमबाग, महाकाल चौराहा, हरी फाटक ब्रिज, हरसिद्धि मंदिर चौराहे पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। महाकाल मंदिर दर्शन के लिए अपने वाहनों से आने श्रद्धालुओं को मुसीबत का सामना करना पड़ा। लड्डू काउंटर बढ़ाए
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में पहले से संचालित 8 काउंटरों के अतिरिक्त, बड़ा गणेश मंदिर और विक्रमादित्य टीले के पास नए काउंटर लगाए गए हैं। भक्तों की सुविधा के लिए महाकाल अन्नक्षेत्र में निःशुल्क भोजन व्यवस्था का विस्तार भी किया गया है। ये खबर भी पढ़ें… महाकाल के भक्तों को सहजता से मिलेगा लड्डू प्रसाद विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वर्ष के अंतिम दिनों और नए वर्ष के पहले सप्ताह में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल का प्रसाद आसानी से उपलब्ध कराने के लिए मंदिर समिति ने अतिरिक्त प्रसाद काउंटर लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रसाद निर्माण इकाई में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें


