रंग -बिरंगी पतंगों के साथ बच्चों ने मनाई मकर संक्रांति । सिटी पैलेस स्थित पैलेस स्कूल में बच्चों ने अपने पेरेंट्स और टीचर्स के साथ मिल कर त्योहार मनाया । मकर संक्रांति का जश्न सिटी पैलेस के आइकॉनिक मुबारक महल की छत पर हंसी और खुशी के साथ मनाया। प्राइमरी सेक्शन के बच्चों की खिलखिलाहट ने माहौल को और जीवंत बना दिया। बच्चों ने एक साथ मिल कर पतंग उड़ाये ।


