धार में भाजपा ने मनाया अटल स्मृति पर्व:101वीं जयंती पर बूथ स्तर तक श्रद्धांजलि, स्वच्छता और दीपोत्सव जैसे आयोजन

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को ‘अटल स्मृति पर्व’ और ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया। यह आयोजन जिलेभर में बूथ स्तर तक किया गया। धार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम गुरुवार शाम को हुआ। भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती के मार्गदर्शन में, नगर मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले की तीनों विधानसभाओं के 18 मंडलों के सभी बूथ केंद्रों पर भी स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. शरद विजयवर्गीय ने कहा कि वाजपेयी का जीवन सुशासन, लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही विकसित भारत का संकल्प साकार किया जा सकता है। ”उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा’
जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने ने बताया कि अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। भारतीय राजनीति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती की आत्मा की सशक्त आवाज थे। राजनीति में शुचिता, सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का उनका स्वप्न आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राखी राय, कार्यालय मंत्री मनीष प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा, मंडल महामंत्री सीमा सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *