दिल्ली चुनाव- कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 16 नाम:इनमें 6 महिलाएं, 2 SC; एक प्रत्याशी बदला, अब तक 63 कैंडिडेट्स का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात कांग्रेस ने 16 कैंडिडेट की चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 4 महिलाओं और 2 SC कैंडिडेट के नाम हैं। अब तक पार्टी 63 नामों का ऐलान कर चुकी है। अब 7 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान बाकी है। गोकलपुर सीट से प्रत्याशी बदला गया है। पहले यहां से प्रमोद कुमार जयंत को टिकट दी गई थी। उनकी जगह पार्टी ने ईश्वर बागरी को प्रत्याशी बनाया है। मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी से आए पूर्व विधायक धरम पाल लाकड़ा को टिकट दी गई है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। पहली लिस्ट में 21 नामों का ऐलान
कांग्रेस ने 12 दिसंबर को पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। नई दिल्ली सीट से AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। दूसरी लिस्ट में 26 उम्मीदवारों का ऐलान
24 दिसंबर को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 26 नाम हैं। जंगपुरा सीट पर फरहाद सूरी को टिकट दिया गया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया है। शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन के खिलाफ सतीश लूथरा, महरौली से नरेश यादव के खिलाफ पुष्पा सिंह को टिकट दिया गया है। महरौली सीट से कैलाश गहलोत विधायक थे। कैलाश AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। तीसरी लिस्ट में अलका लांबा का नाम
3 जनवरी 2025 को कांग्रेस ने एक उम्मीदवार की घोषणा की थी। इसमें अलका लांबा को कालकाजी विधानसभा से सीएम आतिशी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया गया था। अलका और आतिशी दोनों ने ही 14 जनवरी को नॉमिनेशन भरा है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट
चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया था। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। तारीखों की घोषणा के दिन से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने यानी 10 फरवरी तक करीब 35 दिन लगेंगे। डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। पूरी खबर पढ़ें… ————————————————- दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- मोदी-केजरीवाल एक जैसे:दोनों अडाणी पर एक शब्द नहीं बोलते दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी ने पहली रैली 13 जनवरी को सीलमपुर विधानसभा इलाके में की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल एक जैसे हैं। दोनों अडाणी के बारे में एक भी शब्द नहीं बोलते हैं। देश में 150 अरबपति लोग हैं, जो भारत को कंट्रोल करते हैं। देश का पूरा फायदा इन अरबपतियों को मिलता है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *