नीमराना क्षेत्र के नाघोड़ी-सिलारपुर गांव में बाबा शिवस्वरूप गौशाला का वार्षिकोत्सव गुरुवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में निर्मित पक्षी घर में भगवान श्रीकृष्ण और गाय माता की आकर्षक मूर्तियों का विधिवत उद्घाटन किया गया। वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता कालिया पहाड़ के महंत शीतलनाथ महाराज ने की। गौशाला कमेटी ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों और भामाशाहों का साफा पहनाकर तथा फूल मालाओं से स्वागत किया। वार्षिकोत्सव के दौरान नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षाविद और गौशाला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर गौशाला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दलीप मुनीम, अनूप यादव, पूर्व सरपंच सतीश मुदगल, बलबीर सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, हंसराज नंबरदार, चोखाराम, भूपसिंह, विक्रम, महेंद्र, ताराचंद, जसवंत सूबेदार, लालचंद, हरबीर, बंसीलाल, बजरंग फौजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गौभक्त मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में गौसेवा को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, करुणा और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन गौमाता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर नीमराना के पूर्व प्रधान बलवान सिंह यादव, ताजवीर सिंह थानेदार, देवदत्त यादव, पार्षद गिर्राज यादव, नंदराम ठुकरान, दिल्ली नगर निगम के अध्यक्ष सूरत सिंह, शीशराम यादव, सरपंच भूतेरी देवी, शिवचरण गुप्ता, सोनी देवी, निदेशक डॉ. दीपिका सूर्य यादव, डॉ. सूर्या यादव, समाजसेवी केशव प्रजापति, वनखंडी आश्रम के महंत रामदेव महाराज, रमाकांत तिवारी (गौशाला जखराना), मास्टर जगमाल सिंह यादव, हर्षदीप चौधरी (निदेशक, लॉर्डस प्रॉपर्टीज नांगलोई, दिल्ली), परमानंद सैनी, एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, संजय यादव, एडवोकेट हरि ओम जांगिड़, एडवोकेट रविंद्र सामरिया और सिलारपुर के पूर्व सरपंच एडवोकेट धर्मवीर रेवाड़िया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


