श्री गुरुनानक सत्संग सभा और श्री गुरु सिंह सभा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के जत्थे गुरुवार की शाम पटना साहिब के लिए रवाना हुए। पटना स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह की जन्मस्थली श्री हरि मंदिर साहिब में 27 दिसंबर को प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। शुक्रवार को नगर कीर्तन भी निकाल जाएगा। रांची से गई संगत नगर कीर्तन में शामिल होने के अलावा लंगर बनाने की सेवा भी करेगी।


