श्रीश्री मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा हाईटेंशन इंसुलेटर फैक्ट्री कॉलोनी परिसर में तुलसी पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने शिव चर्चा की और भजन गाए। कार्यक्रम में पिंकी सिंह एवं समीर सिंह ने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक पूजा नहीं, बल्कि समाज में शांति लाना है। लोगों को प्राकृतिक और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है, ताकि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का संरक्षण हो सके। पूजन कार्यक्रम के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरावती वर्मा, योगेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, दीप्ति पॉल, जींतेन्द्र, संजीत, राकेश, रंजीत, राहुल, इंद्रजीत, संजय आदि मौजूद थे।


