ड्रंक एन ड्राइव जांच चलेगी, पकड़े गए तो गाड़ी होगी जब्त

नए साल के आगमन को देखते हुए देर रात जश्न मनाने के लिए सड़कों पर निकलने वाले वाहन सवारों की शुक्रवार की रात से पुलिस जांच करेगी। शहर में चिह्नित जगहों पर संबंधित थाने के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। देर रात जश्न मनाने के लिए सड़क पर निकले वाहन सवारों की जांच होगी। नशे की हालत में पकड़े गए तो पुलिस गाड़ी जब्त करेगी। इसके अलावा नशे की हालत में पकड़े गए व्यक्ति की मेडिकल जांच कराने के बाद रातभर थाने में रखकर सत्यापन किया जाएगा। ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *