समिति ने मनाई पंडित मालवीय की जयंती

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री सनातन धर्म समिति पंजाब की ओर से महामना भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय को उनकी जन्मजयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने कहा कि हिंदू सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा और संवर्धन में मालवीय जी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सत्यमेव जयते को राष्ट्रीय उद्घोष के रूप में अपनाने का आह्वान मालवीय जी ने ही किया था। गोधन की रक्षा और तीर्थों के जीर्णोद्धार के लिए पं. मदन मोहन मालवीय जी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां अशोक शर्मा, कमलजीत मल्होत्रा, श्याम सुन्दर शर्मा, रामकृष्ण सैनी, विनोद शर्मा, विजय सेठी, महेश शर्मा, अजय पाल बाबी, यश पहलवान, जुगल जोशी समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *