शीतलहरी: आंगनबाड़ी के बच्चों को नहीं मिला स्वेटर

भास्कर न्यूज | तुपकाडीह जरीडीह प्रखंड में बाल विकास परियोजना से संचालित सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत छोटे छोटे बच्चों को ठंड में पहनने के लिए अब तक सरकार के तरफ से मिलने वाले गर्म कपड़े नहीं मिले हैं। नतीजतन इस शीतलहरी और कंपकपाती ठंढ में बच्चे ठिठुरते हुए केंद्र में पहुंच रहे हैं। गत वर्ष जिन बच्चों को स्वेटर मिले थे वे या तो फट गए या छोटे हो गए हैं। सुदूर गांवों में रहने वाले गरीबों के बच्चों की पहली पढ़ाई आंगनबाड़ी केंद्रों में होती है। सेविकाओं ने कहा कि बच्चों को देख कर दया आती है। इस संबंध में अंचल अधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ प्रणव ऋतुराज ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सभी केंद्र के बच्चों को गर्म कपड़े पहनने के लिए दे दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *