पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह बहुत ही संघर्षशील व्यक्ति थे : सुरेंद्र विश्वकर्मा

भास्कर न्यूज | गढ़वा आज गुरुवार को टंडवा मोहल्ला स्थित सुरेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम में गढ़‌वा जिला के विश्वकर्मा समाज के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह देश के सातवें राष्ट्र‌पति थे। उन्होंने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। उनका जन्म संधवा गांव के एक गरीब परिवार में हुआ था। वे बहुत ही संघर्षशील व्यक्ति थे। उनका पूरा नाम ज्ञानी सिंह था, लेकिन वे कई बार जेल गए थे। जेलर तंग होकर ज्ञानी जैल सिंह नाम रख दिया था।तभी से लोग इनको ज्ञानी जैल सिंह के नाम से जानने लगे। इस अवसर पर सुरेंद्र विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, राममिलन विश्वकर्मा, बाबू लोहार, शिवनाथ विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *