अवैध बजरी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई:पुलिस ने ट्रेलर और एस्कॉर्ट वाहन को किया जब्त, माइनिंग विभाग को दी सूचना

बूंदी पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर और एक एस्कॉर्ट वाहन को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा (आईपीएस) के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में बसोली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन और वृताधिकारी अजीत मेघवंशी के पर्यवेक्षण में उप-निरीक्षक बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मरांडी तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान अवैध बजरी से भरे ट्रेलर (RJ-08-GB-1981) और एस्कॉर्ट वाहन i20 कार (RJ-08-CA-0181) को पकड़ा। पुलिस टीम में थानाधिकारी बहादुर सिंह के अलावा हेड कॉन्स्टेबल भागचंद (856), कॉन्स्टेबल हेमराज (796), कॉन्स्टेबल रामरतन (847) और आसूचना अधिकारी प्रभुदयाल कॉन्स्टेबल (1249) शामिल थे। जब्त किए गए वाहनों के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचित कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *