सोनकर समाज के सम्मेलन में आदर्श विवाह कराया, प्रोत्साहन राशि भी दी

भास्कर न्यूज | बालोद सोनकर समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन, आदर्श विवाह एवं वृद्धजन सम्मान समारोह ग्राम नेवारीकला में हुआ। मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव थे। विशिष्ट अतिथि सांसद भोजराज नाग, विधायक संगीता सिन्हा थीं। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर ने की। सम्मेलन में योग्य युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। इसके बाद आदर्श विवाह कराया गया। नवदंपतियों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवा में निरंतर योगदान देने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकमंजरी रायपुर की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान लघु वन उपज संघ उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, रामू रोहरा, रमेश यदु, जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, दिलेश्वरी सोनकर, हेमराज सोनकर उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *