प्रतिभा सम्मान समारोह व डांस प्रतियोगिता 27 को

बालोद| ग्राम पेरपार(कंवर) में स्वामी विवेकानंद युवा स्टार समिति एवं ग्रामवासी के तत्वावधान में 27 दिसंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं डांस का महासंग्राम होगा। शाम 6 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ अतिथि करेंगे। जिसके बाद रिटायर्ड सैनिक लेखराम मंडावी, रिटायर्ड शिक्षक तामेश्वर लाल साहू, आरक्षक नमिता पटेल का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के विशेष आगमन अतिथि जिला पंचायत सदस्य तेजराम साहू, मुख्य अतिथि जनपद पंचायत गुरूर अध्यक्ष सुनीता संजय साहू होंगे। अध्यक्षता सरपंच मिथलेश साहू करेंगे। विशेष अतिथि जपं उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, सदस्य हेमंत साहू, रिटायर्ड राष्ट्रपति सम्मानित पुरस्कृत शिक्षक तामेश्वर लाल साहू, उप सरपंच देवराम पटेल, पूर्व सरपंच मंजूलता, हीरासिंह राजपूत, लेखराम मंडावी, गरीबा राम, उमेंद्र, रूपराम,त्रिलोक, खेमिन, लोकेश, तरूण, भास्कर, सभी पंच होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *