बालोद| मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता मॉनिटरिंग अभियान के तहत जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने बालोद विकासखंड की प्राथमिक शाला पिरीद एवं भेंगारी का निरीक्षण कर इन शालाओं में शिक्षा गुणवत्ता और सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान ठाकुर ने विद्यालय की सभी कक्षाओं का दौरा कर बच्चों से संवाद किया और अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति तथा आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी दैनिक दिनचर्या, अध्ययन की आदतें और अन्य गतिविधियों के संबंध में भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने बच्चों को सदाचारी बनने, व्यवहार कुशल बनने और नशापान जैसी बुराइयों से दूर रहने की सीख दी। शाला निरीक्षण में भौतिक वातावरण और सुविधाओं की जांच की।


