पैठिणी समूह नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया

राजनांदगांव| गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने गांधी सभागृह में आयोजित ब्लाक स्तरीय एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल स्थान बनाया। जिसमें पैठिणी समूह नृत्य में प्रथम स्थान, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हर्षिता गोसाई ने प्राप्त किया। रॉक बैण्ड ग्रुप में प्रथम स्थान विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रॉक बैण्ड ग्रुप में प्रथम स्थान, पैठिणी समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में शाला के संगीत विभागाध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा, संगीत शिक्षक दिनेश साहू, शाला की नृत्य शिक्षिका भारती यादव एवं तारिणी ललानी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, स्कूल आब्जर्वर अंकित व्यास एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *