15-16 जनवरी को 5वीं तक की कक्षाओं की छुट्टी:सर्दी को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश, स्टाफ को आना होगा स्कूल

खैरथल-तिजारा जिले में शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर किशोर कुमार ने जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 और 16 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान स्कूल स्टाफ को स्कूल आना होगा। इससे पहले भी प्रशासन ने शीतलहर को देखते हुए 13 और 14 जनवरी को भी छुट्टी घोषित की थी। अब अवकाश को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। खैरथल, मुंडावर, किशनगढ़बास, कोटकासिम, तिजारा और भिवाड़ी सहित पूरे जिले में यह आदेश लागू रहेगा। जिला कलेक्टर ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश का कड़ाई से पालन करें। यदि कोई स्कूल इस अवधि में कक्षाएं संचालित करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *