पुरानी रंजिश को लेकर घर पर फायरिंग और पथराव:बाइक पर सवार होकर आए 4 बदमाश, मकान के शीशे टूटे

धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दारा सिंह नगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने एक घर पर फायरिंग और पथराव किया। जिससे घर के शीशे टूट गए और परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पीड़ित ओमेश ने बताया कि एक जनवरी को उसके पड़ोसी गौरी शंकर के मकान में किराए पर रहने वाले एक युवक से उनका झगड़ा हुआ था। जिस झगड़े के बाद युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित ने बताया कि ओक जनवरी को हुए विवाद के बाद युवक दो बाइक पर तीन साथियों को लेकर उनके घर के बाहर पहुंचा। जहां उसने गाली गलौज करते हुए अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी। पीड़ित परिवार ने फायरिंग की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से बात कर मामले की जानकारी जुटाई। घटना के बाद कोतवाली पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *