सुखदेवनगर थाना के पीछे शिव दुर्गा लेन स्थित नाली में शव मिलने के 12 दिनों बाद भी जब आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो नाराज परिजन मंगलवार को थाना पहुंचे। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित मां और पत्नी के अलावा मोहल्ले की महिलाएं थाना पहुंची थीं। युवक की मां ने कहा कि शव मिलने के बाद पुलिस को आरोपी का नाम भी बताया गया है। इसके बावजूद आरोपी हरीश, मनीष और रोहन शहर में खले घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस को कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


