शहर के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक की क्लास बुधवार से शुरू हो जाएगी। ठंड को देखते हुए प्रारंभिक क्लास से लेकर आठवीं क्लास तक को 6 जनवरी से छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले स्कूलों में विंटर वैकेशन और नए साल की छुट्टी थी। लंबे समय के बाद स्टूडेंट्स अपने पठन-पाठन के लिए स्कूल आएंगे।


