हरमू मुक्ति धाम पुल के पास रविवार शाम हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा था, जिन्हें पूछताछ करने के बाद मंगलवार को छोड़ दिया गया। तीनों युवकों को पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा है। पूछताछ के दौरान इस बात की जानकारी मिली है कि उस शाम 8 युवकों ने आपस में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद वहां से निकलने के दौरान किसी एक ने हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग करने वाले का नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोतवाली थाने की पुलिस फायरिंग करने वाले की जानकारी जुटाकर गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।


