सिरमटोली-मेकॉन एलिवेटेड कॉरिडोर का एक सेग्मेंट जुड़ते ही तैयार होगा केबल स्टे ब्रिज

सिरमटोली-मेकॉन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण अंतिम चरण में है। रेलवे लाइन के ऊपर बन रहे केबल स्टे ब्रिज को जोड़ने को काम चल रहा है। केबल स्टे ब्रिज बनाने के लिए मात्र एक सेग्मेंट को जोड़ना बाकी है। सेग्मेंट जुड़ते ही केबल स्टे ब्रिज तैयार हो जाएगा। इसके बाद सिरमटोली से मेकॉन ब्रिज पूरी तरह जुड़ जाएगा। पथ निर्माण रांची प्रमंडल के इंजीनियरों की निगरानी में केबल स्टे ब्रिज को जोड़ने में तेजी लाई गई है। दोनों ओर से दो क्रेन लगाकर सेग्मेंट को जोड़ा जा रहा है। इधर, फ्लाईओवर के दोनों किनारे सर्विस रोड का काम भी अंतिम चरण में है। मेकॉन से पहले डाकघर के पास जमीन की बाधा दूर करने के बाद रैंप का निर्माण भी किया जा रहा है। डोरंडा के अंबेडकर चौक की ओर भी रैंप का निर्माण तेजी से चल रहा है। सिरमटोली से डोरंडा जाने में बचेंगे 30 मिनट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फरवरी तक हर हाल में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में शहरवासियों को इस फ्लाईओवर की सौगात देने की तैयारी है। इसके शुरू होने से सिरमटोली से डोरंडा जाने वालों के रोजाना कम से कम 30 मिनट बचेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *