दयाल नगर में हेल्थ कार्ड कैंप लगाया

जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आसापूर्ण दयाल नगर में आयुष्मान बीमा कार्ड कैंप दयाल नगर वेलफेयर सोसायटी की ओर से लगाया गया। इस कैंप का मनोरथ 70 साल से ज्यादा के लोगों का कार्ड बनाकर उनको मेडिकल फैसिलिटी गवर्नमेंट या प्राइवेट हॉस्पिटल में फ्री में मुहैया करवाना है। इस स्कीम का लाभ ज्यादा से ज्यादा बुजुर्गों को लेना चाहिए। इस कैंप को लगाने के लिए अलायंस क्लब इंटरनेशनल के चार्टर गवर्नर गुरविंदर सिंह जज ने पार्षद राजीव ढींगरा से रिक्वेस्ट की थी। यहां गुरुद्वारा साहिब के प्रधान इकबाल सिंह चावला, सोसायटी के प्रधान इकबाल सिंह, टैगोर नगर वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष रमेश गुलाटी, हरजीत सिंह, प्रवीण नंदा, बलबीर सिंह, नरेंद्र सिंह व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *