मॉडल टाउन में रैग पिकर्स का कचरा गिराना जारी, अब कमेटी मेयर से मिलेगी

भास्कर न्यूज | जालंधर मॉडल टाउन डंप पर रैग पिकर्स लगातार कचरा गिरा रहे हैं और निगम अधिकारियों को भी पता है। इसको लेकर जॉइंट एक्शन कमेटी ने वीडियो भी दिखाई है। इसके बावजूद कचरा गिराने का काम बंद नहीं हो सका। अब जॉइंट एक्शन कमेटी डंप पर कचरा गिराने को लेकर मेयर वनीत धीर से मिलेगी। जिक्रयोग है कि मॉडल टाउन में जॉइंट एक्शन कमेटी के धरने देने पर डंप को बंद कर दिया था। चुनाव से पहले सत्ता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने जेसीबी से डंप के कमरे को गिरा दिया। चुनाव के बाद फिर से डंप पर रैग पिकर्स कचरा गिराने लगे हैं, जबकि जॉइंट एक्शन कमेटी ने खाली जमीन को सौंदर्यीकरण की प्लानिंग की है। यहां पर शहीद भगत िसंह की प्रतिमा भी लगानी है, लेकिन अब डंप पर कचरे से गंदगी फैली है। हालांकि मॉडल टाउन डंप को लेकर एक अप्रैल में एनजीटी में सुनवाई होनी है। इस संबंध में जॉइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारी वरिंदर मलिक एवं जसविंदर सिंह साहनी ने कहा कि मॉडल टाउन डंप पर रैग पिकर्स के कचरा गिराने की वीडियो को अधिकारियों को भी दिखाई है, लेकिन कचरा गिराना बंद नहीं हो सका। अब इस मामले को लेकर मेयर से मिलेंगे। इसके बाद भी कचरा गिराना बंद नहीं हुआ तो कमेटी फिर से धरना शुरू करेगी। एनजीटी में एक अप्रैल को सुनवाई भी होनी है, जबकि एनजीटी ने भी डंप को बंद करने के आदेश दिए हैं और निगम से सुनवाई से पहले रिपोर्ट भी तलब की है। रिपोर्ट मांगी है, मेयर-कमिश्नर को अवगत करवाया है मॉडल टाउन में कचरा गिराने वालों की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए मेयर और निगम कमिश्नर को भी अवगत करा दिया है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई भी होगी। -डॉ. मनदीप कौर, जॉइंट कमिश्नर, नगर निगम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *