जरूरतमंदों को स्वेटर और कंबल बांटे

जालंधर | मकर संक्रांति के पवित्र अवसर पर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण और भारत विकास परिषद समर्पण ने बस्ती गुजा क्षेत्र में जरूरतमंदों को स्वेटर, कंबल और राशन वितरण किया। प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अस्सिटेंट गवर्नर जीडी कुन्द्रा ने कहा कि समर्पण क्लब डिस्ट्रिक्ट 126-एन के स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा पर सही मायने में कार्य कर रहा है। इस मौके पर पूर्व प्रधान केवल शर्मा ने कहा कि यह सेवा कार्य मानवता और भाईचारे का उत्तम उदाहरण है। उन्होंने ईश्वर से सभी को खुशहाल रखने और ऐसे नेक कार्य को जारी रखने की प्रार्थना की। इस मौके पर वीडीजी-2 एनके महेंद्रू, अशोक कुमार, मुकेश खन्ना, नरेंद्र ग्रोवर, जगजीत सिंह सैंहबी, जनक कुन्द्रा, कमल अत्री, हर्षवर्धन शर्मा,भूपेन्द्र कुमार कालिया, सोमदत तांगड़ी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *