झालावाड़ में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन:बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग

झालावाड़ में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और हत्याओं के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के चित्तौड़ प्रांत महामंत्री चोथमल कुमार वैष्णव ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की स्थिति गंभीर है। वहां कट्टरपंथी विशेष रूप से अल्पसंख्यक हिंदू समाज को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं, उनकी हत्याएं की जा रही हैं, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वैष्णव के अनुसार, अब तक लगभग 88 ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें हजारों हिंदुओं को मौत के घाट उतारा जा चुका है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में 1971 जैसे हालात बन गए हैं। हाल ही में दीपूचंद दास नामक एक हिंदू युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाकर जला दिया गया था। ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल चित्तौड़ प्रांत अखाड़ा प्रमुख अजीत ठाकुर, बारां विभाग मंत्री दशरथ सिंह ब्रह्म भट्ट, बारां विभाग उपाध्यक्ष महेश गौड़, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष काशीराम लोधा, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला गोरक्षा प्रमुख दिलीप बैरागी, जिला सुरक्षा प्रमुख मेघराज लोधा, जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम ब्रह्म भट्ट, गोरखा हिंदू दल के करण सिंह नागर, मनोज बैरागी, जालिम सिंह सोनगरा, पवन सुमन, संदीप शर्मा और कन्हैया लाल सुमन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *