पैदल जा रही महिला की मौत:रेड सिग्नल तोड़कर जा रहा ई-रिक्शा कार की टक्कर से पलटा

एसआरपी भगत सिंह चौक पर मंगलवार दोपहर 2 बजे रेड सिग्नल तोड़कर जा रहा ई-रिक्शा कार की टक्कर से पलट गया। इस दौरान वहां से एक महिला पैदल चौक पार कर रही थी। ई-रिक्शा ठीक उसके ऊपर गिरा। दबने से महिला के सिर पर गहरी चोट आई और कुछ घंटों के भीतर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ई-रिक्शा में युवक-युवती सवार थे। दोनों दूर फेंका गए। उन्हें मामूली चोट आई। कार महिला चला रही थी। वह हादसे के बाद उसने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने जयस्तंभ चौक के पास उसे पकड़ लिया। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि कलेक्टोरेट चौक से सवारी बिठाकर ई-रिक्शा तेलीबांधा की ओर जा रहा था। एसआरपी चौक पार करते समय सिग्नल रेड हो गया। दूसरी ओर का सिग्नल ग्रीन था। उसी दिशा से तेज रफ्तार में कार आई और सीधे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा और सीधे तेलीबांधा निवासी रत्ना दास(48)पर गिरा। ई-रिक्शा में सवार युवक-युवती भी उसी महिला पर गिरे। आसपास वाले दौड़कर आए उन्हें उठाया। रत्ना उठ नहीं पाई। उसके चेहरे में गंभीर चोट आई थी। रत्ना आगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वह काम से शंकर नगर की ओर जा रही थी। कार राजवाड़ा सिटी निवासी वंदना साहू चला रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *