बीकानेर रेंज में 11 इंस्पेक्टर और इतने ही सब इंस्पेक्टर के तबादले किए गए हैं। इनमें तीन इंस्पेक्टर बीकानेर से दूसरे जिलों में गए और चार इंस्पेक्टर को लाया गया है। चार एसआई भी दूसरे जिलों में गए हैं और इतने ही बीकानेर जिले में लगाए गए हैं। बीकानेर जिले के एसपी बुधवार को लिस्ट जारी पुलिस थानों में एसएचओ लगाएंगे। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने 11 इंस्पेक्टर और इतने ही एसआई की तबादला लिस्ट जारी की है। बीकानेर जिले से लक्ष्मणसिंह राठौड़, राजेश कुमार व सुदर्शन कुमार को हनुमानगढ़ भेजा गया है। श्रीगंगानगर से अनिल कुमार, विकास बिश्नोई, महेश कुमार सीला, जयपुर रेंज से आए सुभाष बिजारणिया को बीकानेर जिले में लगाया गया है। सतपाल बिश्नोई को हनुमानगढ़ से, जोधपुर आयुक्तालय से आए विजय कुमार मीणा, जयपुर रेंज से आए सुभाषचन्द और आरपीए जयपुर से बीकानेर रेंज में आए रामकुमार को श्रीगंगानगर जिले में भेजा गया है। इनके अलावा 11 एसआई के भी जिले बदले गए हैं। बीकानेर से नवनीतसिंह व जयवीरसिंह को श्रीगंगानगर, नरेन्द्र कुमार व संजु रानी को हनुमानगढ़ भेजा है। हनुमानगढ़ से सुरेश कुमार, श्रीगंगानगर से सुशीला कुमारी, राजीव रॉयल व जयकुमार भादू को बीकानेर लाया गया है। इसके अलावा श्रीगंगानगर से राकेश सांखला व हरबंशलाल को हनुमानगढ़ भेजा गया है। हनुमानगढ़ से हीरालाल को श्रीगंगानगर लगाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आईजी ने 8 इंस्पेक्टर और चार एसआई की लिस्ट जारी की थी। बीकानेर जिले के एसपी कावेन्द्रसिंह सागर बुधवार को लिस्ट जारी कर पुलिस थानों में एसएचओ लगाएंगे। जिले के आठ से दस पुलिस थानों में नए एसएचओ लगाए जाने हैं। इसके लिए आईजी की ओर से लिस्ट जारी किए जाने का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार को 46 एएसआई को ईधर-उधर किया गया, लेकिन एसएचओ की लिस्ट जारी नहीं हुई। तय है कि बुधवार को इंस्पेक्टर-एसआई की लिस्ट जारी कर पुलिस थानों में नए एसएचओ लगाए जाएंगे।


