कोटा में टूरिज्म एंड ट्रेवल मार्ट के आयोजन का प्रारूप पर्यटन मंत्री व सचिव को सौंपा

कोटा| होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के पदाधिकारियों ने कोटा में टूरिज्म एंड ट्रेवल मार्ट के आयोजन का प्रारूप पर्यटन मंत्री दिया कुमारी व पर्यटन सचिव रवि जैन को सौंपा है। कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि ये प्रारूप प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा और वरिष्ठ उपाध्याय रणविजय सिंह ने दिया है। महासचिव संदीप पाडिया ने कहा मार्ट के आयोजन से हाड़ौती का पर्यटन का पूरे देश व विश्व के मानचित्र पर प्रचार-प्रसार हो सकेगा। शीघ्र इसकी स्वीकृति राज्य सरकार से एवं पर्यटन विभाग से मिलने की पूरी संभावना। कोटा में इसके आयोजन के लिए स्थान का चयन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *