गोताखोर ने महिला को नहर में कूदने से बचाया

भास्कर न्यूज | कोटा नगर निगम के गोताखोर संदीप ने बुधवार को एक महिला को बचाया। महिला किशोरपुरा में दाईं मुख्य नहर में कूदने जा रही थी, लेकिन समय रहते संदीप की नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़ लिया। बाद में किशोरपुरा पुलिस को सौंप दिया। किशोरपुरा निवासी एक महिला गृहक्लेश के कारण किशोरपुरा दाईं मुख्य नहर में कूदने का प्रयास कर रही थी। वहां से गुजर रहे नगर निगम के गोताखोर संदीप ने उसे कूदने से रोका। किशोरपुरा सीआई भूरी सिंह का कहना है कि उसका पति थाने पर आ गया था। दोनों को समझाइश कर भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *