जयपुर | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जयपुर में 31 केंद्रों पर शुक्रवार को संविदा आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में 90.16 फीसदी उपस्थिति रही। 7754 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6991 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। भर्ती में 1535 पद हैं। जयपुर सहित 7 जिलों में जमादार भर्ती परीक्षा आज; 84 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 7 जिलों में 285 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा के लिए जयपुर में 100 केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर 32 हजार अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। अन्य जिलों में अजमेर में 30 केंद्रों पर 9 हजार, भरतपुर में 15 केंद्रों पर 5 हजार, बीकानेर में 35 केंद्रों पर 11 हजार, जोधपुर में 40 केंद्रों पर 11 हजार, कोटा में 35 केंद्रों पर 8 हजार और उदयपुर में 30 केंद्रों पर 8 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।


