नवनियुक्त निदेशक प्रभारी को समस्या की दी जानकारी

बीएसएल के नवनियुक्त निदेशक प्रभारी प्रियरंजन को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने बधाई व शुभकामनाएं दी। कुमार अमित ने प्लांट में आए दिन हो रही दुर्घटना पर रोक लगाने, बीएसएल और इसके ठेका कर्मचारियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी, प्लांट के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रस्तावित विस्तारीकरण परियोजना को जमीन पर उतारने, शहर के विकास और बोकारो वासियों के बीएसएल से संबंधित समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई है। कुमार अमित ने कहा कि प्रियरंजन के निदेशक प्रभारी की नियुक्ति से लोग विकास और बेहतरी के प्रति बहुत आशान्वित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *