चंदनकियारी | चंदनकियारी मुख्य पथ रामडीह मोड़ के समीप सोमवार को एक पिकअप वैन और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके जेब में रखे आधार कार्ड से हुई। इसमें साबड़ा उदलबनी गांव निवासी अभिजीत बाउरी (27) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार अभिजीत किसी काम से रामडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक मालवाहक (जेएच09बीए95916) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना भीषण था कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पाकर सीओ रवि कुमार आनंद, थाना प्रभारी अमित कुमार राय आदि ने सरकारी मुआवजा व लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।


