कॉलोनी में गर्म दूध का लंगर लगाया

लुधियाना| छोटे साहिबजादों की पावन शहादत को नमन करते हुए, संजय गांधी कॉलोनी के हिन्दू सिख एकता क्लब के नौजवानों ने शुक्रवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ गर्म दूध का लंगर लगाया। इस सेवा के माध्यम से सभी ने साहिबजादों की अमर गाथा, उनके साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मनिंदर बग्गा, संतोष पनदेड़, रजिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, दविंदर सिंह (दीपू), अरविंदर कुमार वर्मा जी एवं पर्वेश चौधरी उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि साहिबजादों की शहादत हमें सदैव धर्म, मानवता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *